
Rajnandgaon : स्कूल में शिक्षक की कमी से परेशान होकर चक्काजाम करने वाले ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल भेजा…
अंबागढ़ चौकी, गांव के स्कूल में शिक्षक की कमी से परेशान होकर चक्काजाम करने वाले ग्रामीणों को चिल्हाटी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चक्काजाम की घटना को करीब माह भर से अधिक समय बीत गया। इसके बाद पुलिस ने अचानक ग्रामीणों पर यह कार्रवाई की है। इससे पूरे क्षेत्र में पुलिस को लेकर आक्रोश है।
चिल्हाटी थाना क्षेत्र के ग्राम कोरचाटोला में ग्रामीणों ने यह चक्काजाम किया था, तब युक्तियुक्तकरण के तहत गांव के स्कूल के शिक्षक का तबादला कर दिया। इससे स्कूल में अध्यापन के लिए मात्र एक शिक्षक मौजूद थे, जिससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर शिक्षकों के व्यवस्था की मांग की थी।
पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज करते हुए ग्रामीण नरसिंग मंडावी, पंच भावसिंग, शाला विकास समिति अध्यक्ष पीताम्बर साहू, दयाशंकर गनजीर, मोहन मेश्राम, अशोक तिवारी, निमेश लझेवर और मिलेश साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ग्रामीणों में आक्रोश है।


