छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: ओपन नेशनल जूनियर में शहर के वॉलीबॉल खिलाड़ी का चयन, राजस्थान हुए रवाना

राजनांदगांव। शहर के प्रतिभावान वॉलीबॉल के खिलाड़ी अर्पित सिंह कोर्रम राजस्थान में आयोजित होने वाली अंडर-17 नेशनल ओपन जूनियर प्रतियोगिता में शामिल होने राजस्थान रवाना हुए हैं। राजस्थान में यहां प्रतियोगिता 14 से 22 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के लिए राजनांदगांव से अर्पित कोर्रम का चयन हुआ है, तो वही प्रदेशभर से लगभग 28 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। अर्पित कोर्रम के राजस्थान रवाना होने पर जिला वॉलीबाल संघ के लोगों ने उन्हें अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी है।
शहर के स्टेशन पारा वार्ड नंबर 11 के छात्र अर्पित 9 वर्ष आयु से ही वॉलीबॉल खेल में शामिल हुए । अपनी कोच रेखा पदम और संध्या पदम के मार्गदर्शन उन्होने अबतक विभिन्न प्रतियोगिता में तीन गोल्ड और दो सिल्वर मेडल हासिल किया है।

0 छोटी उम्र में ही बड़ी उपलब्धि

कोच संध्या पदम ने बताया कि वॉलीबॉल खिलाड़ी अर्पित कोर्रम शुरू से ही प्रतिभावान रहा है। उसने अंडर 14 स्कूल नेशनल आंध्र प्रदेश नेल्लूर में भाग लिया था । वहीं शहर के वॉलीबॉल ग्राउंड में प्रैक्टिस करते हुए उसने पांच बार स्टेट खेल है । वहीं इंडो नेपाल में सब जूनियर प्रतियोगिता में शामिल होकर जिले को गौरान्वित किया है।

Related Articles

Back to top button