
PAN–Aadhaar Linking Deadline 2025: 31 दिसंबर तक लिंक नहीं किया तो 2026 से PAN होगा Inoperative
PAN–Aadhaar Linking Deadline 2025: अगर आपका पैन कार्ड अभी तक आधार से लिंक नहीं है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सरकार ने PAN–Aadhaar लिंकिंग की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की है। इसके बाद यानी 1 जनवरी 2026 से, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ऐसे सभी पैन कार्ड को Inoperative (निष्क्रिय) घोषित कर देगा, जो आधार से लिंक नहीं होंगे।
किस पर ज्यादा असर पड़ेगा?
CBDT की 3 अप्रैल 2025 की नोटिफिकेशन (नंबर 26/2025) के अनुसार, जिन लोगों को 1 अक्टूबर 2024 से पहले आधार एनरोलमेंट ID के जरिए PAN मिला था, उन्हें अब स्थायी आधार नंबर के साथ लिंकिंग पूरी करनी होगी।
अगर तय समय तक लिंकिंग नहीं हुई, तो:
- PAN टैक्स फाइलिंग में काम नहीं आएगा
- बड़े फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन (बैंक, निवेश, प्रॉपर्टी) में दिक्कत होगी
- इनकम टैक्स रिफंड अटक सकता है
- TDS ज्यादा रेट पर कटेगा (1 जनवरी 2026 से)
₹1000 की फीस क्यों देनी होगी?
अगर आपका PAN 1 जुलाई 2017 से पहले जारी हुआ था और अब तक लिंक नहीं किया गया है, तो PAN–Aadhaar लिंकिंग के लिए ₹1000 की अनिवार्य फीस देनी होगी।
PAN को Aadhaar से कैसे लिंक करें? (Step-by-Step Guide)
Step 1: जरूरी चीजें तैयार रखें
- वैलिड PAN नंबर
- आधार नंबर
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर (OTP के लिए)
Step 2: फीस का भुगतान करें
- इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाएं
https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ - Quick Links में जाकर Link Aadhaar पर क्लिक करें
- पहले e-Pay Tax ऑप्शन से ₹1000 की फीस भरें
- PAN डालकर OTP से मोबाइल नंबर वेरिफाई करें
- Tax Type में Income Tax चुनें
- Assessment Year चुनें
- Payment Category में Other Receipts (500) सेलेक्ट करें
- पेमेंट UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड से करें
नोट: पेमेंट सिस्टम में दिखने में 4–5 वर्किंग दिन लग सकते हैं।
Step 3: PAN–Aadhaar Linking करें
- पेमेंट कन्फर्म होने के बाद फिर से Link Aadhaar सेक्शन में जाएं
- PAN और Aadhaar डिटेल्स डालें
- कन्फर्मेशन मैसेज आने के बाद आधार के अनुसार नाम डालें
- जन्मतिथि या सिर्फ जन्म वर्ष का विकल्प चुनें
- मोबाइल पर आया 6 अंकों का OTP डालें
- लिंकिंग प्रोसेस पूरा हो जाएगा
PAN–Aadhaar Link Status कैसे चेक करें?
अच्छी बात ये है कि इसके लिए लॉगिन की जरूरत नहीं है।
- ई-फाइलिंग पोर्टल के होमपेज पर जाएं
- Quick Links → Link Aadhaar Status चुनें
- PAN और Aadhaar नंबर डालें
स्टेटस का मतलब
- ग्रीन चेकमार्क: लिंकिंग सफल
- Pending Message: रिक्वेस्ट UIDAI के पास वैलिडेशन में है






