PM-KISAN: पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त कब आएगी? ₹2000 को लेकर क्या है ताजा अपडेट
नई दिल्ली। Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN) योजना से जुड़े करोड़ों किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल सरकार ने 22वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन पिछली किस्तों के पैटर्न को देखते हुए संभावना है कि फरवरी से मार्च 2026 के बीच ₹2,000 की अगली किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है।
गौरतलब है कि 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी की गई थी। आमतौर पर योजना के तहत हर चार महीने में एक किस्त जारी होती है।
पीएम किसान योजना में कितनी मिलती है राशि?
PM किसान योजना के तहत पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की तीन बराबर किस्तों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है।
e-KYC नहीं किया तो अटक सकती है किस्त
सरकार ने साफ किया है कि e-KYC अनिवार्य है। अगर किसी किसान ने e-KYC, आधार-बैंक लिंकिंग या जमीन से जुड़े रिकॉर्ड अपडेट नहीं किए हैं, तो अगली किस्त अटक सकती है।
OTP आधारित e-KYC PM किसान पोर्टल पर उपलब्ध है। जो किसान ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं, वे नजदीकी CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक e-KYC करवा सकते हैं।
PM किसान e-KYC ऑनलाइन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- Farmers Corner सेक्शन खोलें
- e-KYC विकल्प पर क्लिक करें
- आधार नंबर दर्ज करें
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें
- OTP सबमिट करते ही e-KYC पूरी हो जाएगी
फेस ऑथेंटिकेशन से भी कर सकते हैं e-KYC
अब किसान मोबाइल से फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए भी e-KYC अपडेट कर सकते हैं:
अगली किस्त न छूटे, इसके लिए क्या करें?
- e-KYC जरूर पूरा करें
- आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक कराएं
- जमीन के रिकॉर्ड और पंजीकरण विवरण अपडेट रखें
- राज्य में जरूरी हो तो Farmer ID बनवाएं
किन किसानों की किस्त रुक सकती है?
सरकार ने कुछ मामलों में भुगतान रोके जाने की बात कही है:
- 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदने वाले किसान
- एक ही परिवार के दो सदस्य योजना का लाभ ले रहे हों
- भौतिक सत्यापन लंबित हो
ऐसे मामलों में सत्यापन पूरा होने तक भुगतान अस्थायी रूप से रोका जा सकता है।
अपनी पात्रता कैसे जांचें?
किसान PM किसान पोर्टल, मोबाइल ऐप, “Know Your Status (KYS)” विकल्प या ई-मित्र चैटबॉट के जरिए अपनी स्थिति जांच सकते हैं।



