छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: मनगटा में 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत

राजनांदगांव। सोमनी थाना क्षेत्र के मनगटा इलाके से गुरुवार सुबह 24 वर्षीय युवती को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान मुस्कान तिवारी, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी भिलाई-3 क्षेत्र की बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती को मनगटा स्थित एक निजी रिसॉर्ट स्थल के पास से अस्पताल लाया गया था। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत अवस्था में पाया, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले में पुलिस जांच जारी है।

खबर अपडेट की जा रही है…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें