Site icon Kadwa Ghut

Rajnadgaon : बस स्टैंड में गांजे की अवैध बिक्री, आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव, कोतवाली पुलिस ने पुराना बस स्टैंड में गांजे की अवैध बिक्री कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गौरी नगर निवासी आरोपी नकील खान पुराना बस स्टैंड में गांजे की अवैध बिक्री कर रहा था।

जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया। आरोपी से 173 ग्राम गांजा जब्त ​किया गया है। जिसकी कीमत 5 हजार रुपए है। आरोपी से​ गांजा बिक्री की रकम 300 रुपए भी जब्त की है।

Exit mobile version