
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnadgaon : कस्तूरबा भवन में 4 सितंबर को निशुल्क रोग निदान शिविर का आयोजन….
राजनांदगांव| कस्तूरबा भवन में कस्तूरबा महिला मंडल 14 सितंबर को निशुल्क रोग निदान शिविर लगाने जा रहा है सुबह 10 से शाम 4 बजे तक जापान की एडवांस एक्युप्रेशर थेरेपी मशीन से इलाज एवं परामर्श दिया जाएगा।
महिला मंडल की संरक्षक शारदा तिवारी ने बताया एडवांस एक्युप्रेशर थेरेपी से मिले लाभ को देख एक्युप्रेशर थेरेपी चिकित्सक डॉ. अनिल श्रीवास्तव एवं डॉ. नीलू की सेवा ली जाएगी। मशीन से बीमारी की पहचान कर इलाज किया जाता है। जोड़ों के दर्द, गठिया रोग, वात रोग, माइग्रेन सर्वाइकल, साईटिका का इलाज और परामर्श दिया जाएगा।






