छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandagon : गांव में डायरिया से सात लोग पीडि़त हुए…

राजनांदगांव, जिले के छुरिया क्षेत्र के ग्राम मातेखेड़ा गांव में डायरिया से सात लोग पीडि़त हुए हैं। डायरिया के मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में शिविर आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जा रही है। मौसम और खानपान में लापरवाही के कारण लोग डायरिया की चपेट में आए हैं। डॉक्टरों ने बताया चपेट में आए सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है। गांव में शिविर लगा कर जांच की जा रही। डोर.टू.डोर सर्वे किया जा रहा है। यहां पानी का सैंपल लेकर जांच करने लैब भेज दिया गया है। आसपास के गांवों में मरीज नहीं मिले है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi