छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandagon : विजय दिवस पर निकली रैली, देशभक्ति पूर्ण हुआ आयोजन…

राजनांदगांव। वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान महज 13 दिन में ही पाकिस्तानी सैनिकों को घुटने टेकने पर मजबूर कर भारतीय सेना ने फतह हासिल की थी। इस युद्ध में भारत के विजय की 54वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज वीर शहीदों को नमन करने और जवानों के सौर्य एवं साहस को सलामी देने के लिए देश भक्तिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के गौरव पथ में भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पण करते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों की शहदत को नमन किया।
भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन द्वारा वर्ष 1971 के युद्ध में शहीद हुए भारत माता के वीर सपूतों को इस आयोजन के दौरान नमन किया गया और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस आयोजन को लेकर भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष रिटायर्ड सूबेदार मेजर राजेश शर्मा ने कहा कि भारत पाकिस्तान के इस युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। उस विजय को याद करने प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है। वहीं उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक लड़ाई 3 दिसंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर को खत्म हुई। महज 13 दिन के इस युद्ध में हमने अपने 3 हजार 900 सैनिकों को खोया है और इस युद्ध में 8 हजार 994 सैनिक घायल हुए थे।

0 भारत को मिली ऐतिहासिक विजय

भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन द्वारा विजय दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रमों में शामिल होते हुए महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि भारत -पाकिस्तान युद्ध में भारत को एतिहासिक विजय मिली थी । इस विजय के चलते ही बांगलादेश पाकिस्तान से मुक्त हुआ था उन्होंने कहा कि हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था इस युद्ध में भारत के जिन वीर सैनिकों ने अपनी शहादत दी हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं ।

0 रैली में भारत माता की जयघोष

विजय दिवस के अवसर पर भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन द्वारा शहर के गौरव स्थल से रैली निकाली गई। इस दौरान 1971 युद्ध में शामिल रहे पूर्व सैनिकों को रथ पर सवार किया गया । वहीं इस रैली में राष्ट्र ध्वज लेकर भारत माता की जयघोष करते हुए पूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

0 सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

पाकिस्तान पर भारत के इस विजय दिवस को मनाने के लिए गांधी सभागृह में देश भक्तिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां भारत-पाकिस्तान युद्ध में शामिल रहे पूर्व सैनिक भगवान सिंह ने अपने अनुभव साझा किये। वहीं स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरन 1971 के युद्ध में शामिल रहे राजनांदगांव के भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों का सम्मान किया गया।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.