छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगाँव : शिवनाथ तट क्षेत्रीय विकास समिति में स्थानीय लोगों की अनदेखी

स्थानीय लोग कर रहे विरोध
समिति में पदाधिकारियों को लेकर हाई कमान तक जाने की तैयारी में रहवासी
राजनांदगाँव । शहर के मोहरा से गुजरने वाली जीवनदायनी शिवनाथ नदी के शिवनाथ तट क्षेत्रीय विकास समिति को लेकर तट क्षेत्र के रहवासियों में विरोध देखा जा रहा हैं। समिति में वास्तविक तट वासियो की अनदेखी से लोगों में आक्रोश पनपने लगा हैं। अब बात यहाँ तक पहुंच चुकी हैं कि इसके विरोध में मोहरा सहित आसपास क्षेत्र के रहवासी लामबंद हो रहे हैं। यहाँ तक कि समिति भंग करने लोग एकजुट होकर हाई कमान तक जाने की तैयारी कर रहे हैं।


ज्ञात हो कि शिवनाथ तट क्षेत्रीय विकास समिति शिवनाथ नदी में प्राकृतिक आपदा से निपटने व्यवस्थापन व पीड़ित लोगों के पूनरुत्थान के लिए कार्य करती हैं। स्थानीय लोगों का कहना हैं कि बाढ़ आपदा के समय स्थानीय लोग ही सर्वप्रथम सहयोग के लिए आगे आते हैं। अपनी जान जोखिम में डालकर वे एक – दूसरे की यथासम्भव मदद के लिए तत्पर होते हैं किन्तु इसका सारा श्रेय समिति के पदाधिकारी घर में बैठकर सिर्फ खबर छपवा कर सारा श्रेय ले लेते है।


मोहारा के पीलेश्वर (पिंटू) देवांगन का कहना हैं कि बाढ़ जैसे प्राकृतिक आपदा का दर्द वही समझ सकते हैं जो इस दंस को झेलते हैं किन्तु समिति में स्थानीय लोग जो इस पीड़ा को भलीभांति समझते हैं उनको दरकिनार कर ऐसे व्यक्ति को जिसका शिवनाथ तट के रहवासियों की पीड़ा से कोई सरोकार नहीं हैं पदाधिकार देना समझ से परे हैं। न ही समय पर उनकी उपलब्धता होती हैं और न ही किसी प्रकार की व्यवस्था।

शिवनाथ तट क्षेत्रीय विकास समिति तटिय क्षेत्रो के विकास और व्यवस्था के लिए बनी हैं इसलिए समिति में पदाधिकारी तट क्षेत्र के रहवासी होना चाहिए जो इसकी वास्तविकता को समझे एवं क्षेत्र के विकास व व्यवस्थापन पर पुरजोर ध्यान दे। मोहारा, सिंगदई, मोहड़, हल्दी सहित आसपास के रहवासियों ने शिवनाथ तट क्षेत्रीय विकास समिति में पदाधिकारी का कड़ा विरोध करते हुए समिति भंग करने की मांग की हैं।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.