
राजनांदगांव: 12-चक्का ट्रक में 7–8 टन ओवरलोड छुईमिट्टी पकड़ी गई, तीन कोरी रायल्टी पर्चियों के साथ खड़ी—रफा-दफा की तैयारी !
राजनांदगांव जिले के लालबाग ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत तुमडीबोड चौकी में कल से 12-चक्का टीपर ट्रक (क्रमांक CG 04 MA 7985) ट्रक में करीब पासिंग लोड के अतिरिक्त 7 से 8 टन तक ओवरलोड मिट्टी भरी पाई गई है। जिसे माइनिंग विभाग ने पुलिस के सुपुर्द किया है।

सूत्रों के अनुसार, वाहन में 10 टन की तीन कोरी रायल्टी पर्चियाँ भी मिली हैं, जिन्हें मिट्टी परिवहन को वैध दिखाने के लिए उपयोग किया जाना था?
वाहन को कल माइनिंग विभाग द्वारा चौकी में खड़ा कराया गया था और आज भी ट्रक वहीं खड़ी है।

अपुष्ट सूत्रों के अनुसार, मामले में खनिज अधिनियम के तहत इलिंगल माइनिंग की कार्रवाई बनती है, वहीं दूसरी ओर यह मामला परिवहन विभाग के अधीनस्थ उड़नदस्ता दुर्ग के अधिकार क्षेत्र में भी आता है। मोटरयान अधिनियमों के अनुसार, वाहन की पासिंग के अतिरिक्त ओवरलोड की पेनल्टी प्रति टन 36000 का दंड निर्धारित है, इसके अनुसार कुल 7–8 टन अधिक भार मिलने कुल ₹2,88,000 का ओवरलोड पेनल्टी बनती है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या खनिज विभाग इस मामले की जानकारी परिवहन उड़ानदस्त दुर्ग जिसके अधिकार क्षेत्र में तुमड़ीबोड़ भी आता है,को भेजेगा या नहीं? सूत्रों का दावा है कि मामले को रफा-दफा करने की कोशिशें चल रही हैं, जिससे विभागीय/पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं?






