Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : 90 लीटर कच्ची महुआ शराब की गई जब्त…

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

राजनांदगांव . कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेंद्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं, भंडारणकर्ता, परिवहनकर्ताओं, सार्वजनिक स्थल पर मद्यपान करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम छिंदगांव जंगल में अज्ञात 90 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 50 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।

आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त राजनांदगांव ग्रामीण तुलेश्वरी देवांगन, आबकारी मुय आरक्षक मिलाप मंडावी, किशोरी कुमरे, दीपक सिन्हा शामिल थे।

Exit mobile version