
राजनांदगांव : कॉलेज में दीक्षारंभ के साथ ही इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन…
राजनांदगांव. श्रीराम शिक्षा महाविद्यालय में बीएड प्रथम वर्ष और डीएल एड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों के लिए दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय में न केवल प्रशिक्षणार्थियों के स्वागत के लिए, बल्कि उनके उज्जवल भविष्य की कामना करने के लिए भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य वर्मा और आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ प्रभारी आभारानी साव द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर प्राचार्य वर्मा और आभारानी साव ने नव प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनका स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सहायक प्राध्यापक डॉ. नम्रता बुलदेव ने महाविद्यालय से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद आभारानी साव ने महाविद्यालय के उच्च उपलब्धि प्राप्त छात्रों के प्रस्तुतिकरण को साझा किया।



