
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : आधार अपडेशन कराने खड़े रहने की मजबूरी…
राजनांदगांव | आम लोगों के साथ स्कूली बच्चों को आधार अपडेशन कराने कहा गया है। बड़ी संख्या में बच्चे पोस्ट ऑफिस, निगम, कलेक्ट्रेट, कुछ बैंक ओर च्वाइस केन्द्रों में पहुंच रहें है। ऐसे में वहां समय ज्यादा लगता है।
लोगों को और बच्चों को वहां लंबे समय तक खड़ा रहना पड़ता है। ऐसे में उन सभी स्थानों में बैठक व्यवस्था, पानी का इंतजाम करने की जरूरत है। यहां कुर्सिंया, पेयजल, कुलर, पंखे लगाने की जरूरत है।




