
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : दुकान में लगी भीषण आग, आगजनी में बड़ी धन हानि…
राजनांदगांव, शहर के हरि ओम नगर सामने लोक शक्ति टावर में स्थित आरके न्यू साहू ट्रेडर्स में गुरुवार दे रात भयंकर आग लग गया जिससे बड़ी धन हानि हुई है। दशहरे की रात 2 अक्टूबर को करीब 12:30 बजे भयंकर आग दुकान में रखें कीमती सामानों को जलाकर रख कर दी।
लोगों ने बताया कि रात को 12:30 बजे के करीब दुकान के अंदर से भयंकर विस्फोट होने की आवाज आई और आग की लपट लगातार बढ़ती गई । यह लपटें इतनी बड़ी थी कि तीन मंजिल इमारत तक पहुंच गई। घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को लगी आसपास के प्रवासियों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया। दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची और काफी कठिनाइयों के बाद गोदाम में लगी आग पर काबू पाया गया। मालिक केशव साहू ने बताया कि दुकान में किसी के महत्वपूर्ण और कीमती सामान रखे हुए थे।




