
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : अं.चौकी में सम्मेलन व कार्यशाला 14 मार्च को…
अंबागढ़ चौकी | शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा गायत्री परिवार, देव परिवार, नव दंपती सम्मेलन एक दिवसीय कार्यशाला गायत्री शक्तिपीठ अंबागढ़ चौकी में 14 मार्च को आयोजित किया गया है। इस अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार में प्रत्येक महीने चलने वाली नव दिवसीय संजीवनी साधना सत्र जीवन जीने की कला प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने जा रहे सभी प्रतिभागियों भाइयों और बहनों का मार्गदर्शन, अनुशासन संकल्प गोष्टी ली जाएगी।
यह विशेष कार्यशाला दोपहर 12 से 3 तक विकासखंड स्तरीय होगी। इसमें गायत्री परिवार से जुड़े हुए गायत्री परिजन, देव दंपति सहित आमंत्रित हैं। इस कार्यशाला में दुर्ग-भिलाई गायत्री परिवार के संरक्षक विनोद बाबू व उनकी टीम शामिल होगी। शिविर में समस्त गायत्री परिवार को शामिल होने की अपील की है।





