Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : अनीस खान ने नए श्रम सुधार को देश के श्रमिकों और कर्मचारियों के हितों के विरुद्ध बताया…

राजनांदगांव | जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए श्रम सुधार को देश के श्रमिकों और कर्मचारियों के हितों के विरुद्ध बताया है। उन्होंने कहा कि सुधा के नाम पर स्थायी रोजगार की अवधारणा को कमजोर किया जा रहा है और दशकों पुरानी कानूनी सुरक्षा को शिथिल कर श्रमिक अधिकारों की बुनियाद पर गंभीर संकट उत्पन्न किया गया है।

नियमों में ऐसे परिवर्तन किए गए हैं, जिनसे नियोक्ताओं को कर्मचारियों की नियुक्ति, सेवा समाप्ति और छंटनी में व्यापक स्वतंत्रता मिल गई है। मुआवज़ा प्रावधानों को कमजोर किया गया है।

Exit mobile version