
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : अर्जुनी में 26 अक्टूबर को निषाद समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन…
राजनांदगांव . निषाद समाज क्षेत्रीय अर्जुनी व पंचगहिया निषाद समाज के सहयोग से 26 अक्टूबर 2025 को सेंट्रल स्कूल अर्जुनी में युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा।
समाज के मीडिया प्रभारी चैन कुमार निषाद सोनवानी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभागी युवक-युवती का सम्मान किया जाएगा। साथ ही 10वीं और 12वीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में बच्चों के लिए रिकॉर्डिंग डांस एवं विशेष वेश-भूषा में हिस्सा लेने वाले बच्चों का भी सम्मान होगा।
कार्यक्रम के दौरान हल्का भोजन उपलब्ध रहेगा। आयोजक समिति ने समाज के अधिक से अधिक युवक-युवती से इस कार्यक्रम में भाग लेने और सहयोग करने की अपील की है।






