
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : अवैध रूप से शराब बेच रहा ढाबा मालिक गिरफ्तार हुआ…
डोंगरगांव , मटिया रोड स्थित ढाबा में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने वाले ढाबा मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर ने बताया कि भारत ढाबा अमलीडीह का संचालक निजामुद्दीन अंसारी उर्फ राजा पिता अब्दुल हकीम अंसारी (34 वर्ष) वार्ड नंबर 15 मटिया रोड डोंगरगांव अपने ढाबा में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा था।
सूचना मिलते ही तत्काल कार्यवाही करते हुए टीम गठित कर घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 320 नग देसी शराब, अंग्रेजी शराब 7 पेटी जब्त की गई। मौके पर पंचनामा तैयार कर कार्यवाही की। बताया गया आरोपी ने इस शराब को होली पर्व में खपाने के लिए लाया था। आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।






