Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : बाघ ने खेत में काम कर रहे युवक को दौड़ाया…

राजनांदगांव , मानपुर ब्लाक के औंधी में बाघ की मौजूदगी से दहशत फैल गई है। बागडोंगरी मरकाटोला में बाघ ने एक ग्रामीण पर हमले का प्रयास किया। एक बैल को भी बाघ ने पंजा मारकर घायल किया है। इससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार शाम 5 बजे के करीब संदीप दुग्गा अपने खेत में काम कर रहे थे। तभी अचानक सामने बाघ आ गया। बाघ तेजी से संदीप की ओर बढ़ने लगा। जिससे बचने संदीप खेत किनारे लगे पेड़ पर चढ़ गया। संदीप के मुताबिक काफी देर तक बाघ नीचे मौजूद रहा। इस दौरान वह आसपास के ग्रामीणों को बचाव के लिए आवाज लगाता रहा।

संदीप की आवाज कुछ ग्रामीणों की भीड़ लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के मचाए शोर से बाघ जंगल की ओर भाग गया। इसी हिस्से में बाघ ने एक किसान के बैल को पंजा मारकर घायल भी कर दिया है। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन अमले की टीम क्षेत्र में पहुंची। विभाग ने आसपास के गांवों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। कोटवार के माध्यम से मुनादी कर ग्रामीणों को सावधान रहने की अपील की जा रही है।

Exit mobile version