Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : बढ़ते नशाखोरी एवं साइबर अपराध की रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान चलाया गया…

राजनांदगांव . एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर और एएसपी राहुल देव शर्मा तथा सीएसपी वैशाली जैन के मार्गदर्शन में बढ़ते नशाखोरी एवं साइबर अपराध की रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान आरोन मेमोरियल स्कूल ग्राम तुमडीबोड में आयोजित किया गया। इस अभियान में लगभग 150 स्कूली छात्र-छात्राएं और शिक्षक शामिल हुए। मुय रूप से साइबर अपराध, नशाखोरी, और यातायात सुरक्षा के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।

पुलिस चौकी प्रभारी दिलीप पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में सउनि राजेश साहू, आरक्षक विकाश राजेत्री ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को यह समझाया गया कि साइबर अपराधों से कैसे बचें और इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग कैसे करें। इसके अलावा, नशामुक्ति अभियान के तहत बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और इससे बचने के उपायों के बारे में बताया गया। इस अभियान को स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने सराहा और इस प्रकार के जागरूकता अभियानों के महत्व को समझा। पुलिस विभाग के इस प्रयास से स्कूल के बच्चों में सकारात्मक बदलाव की उमीद जताई जा रही है।

Exit mobile version