छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बदला नक्शा, 28 मी. की रोड को नगर निवेश ने 45 बताया…

राजनांदगांव , नंदई-मोहारा रोड में बने मल्टीप्लेक्स सिनेमाघर के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यह गड़बड़ी नगर निवेश विभाग ने की है। जिसने विकास अनुज्ञा देने के लिए सड़क का नक्शा ही बदल दिया है। गंभीर बात तो यह है कि विकास अनुज्ञा का भौतिक सत्यापन किए बगैर नगर निगम ने निर्माण की अनुमति दे दी।

दरअसल मल्टीप्लेक्स का निर्माण जहां किया गया है, उस सड़क की मौजूदा चौड़ाई 28 मीटर है। यह लोक निर्माण विभाग के रिकार्ड में भी दर्ज है। लेकिन उक्त सड़क को 45 मीटर चौड़ा बताकर नगर निवेश विभाग ने विकास की अनुज्ञा दे दी। इसके बाद दूसरी बड़ी गड़बड़ी नगर निगम से सामने आई। निगम प्रशासन ने भौतिक सत्यापन किए बगैर ही संचालन को निर्माण को अनुमति दे दी। नियम विपरीत जारी हुए इन दोनों अनुज्ञा से सड़क किनारे मौजूद घास भूमि पर मल्टीप्लेक्स संचालक का कब्जा हो गया है। जिससे शासन को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। वहीं नक्शे और नियमों में छेड़छाड़ का मल्टीप्लेक्स बिल्डिंग खड़ी कर दी गई है।

गंभीर मामला यह है कि जिस नगर निवेश विभाग ने सड़क चौड़ाई 45 मीटर बताकर विकास अनुज्ञा दी है। उसी नगर निवेश के 2031 तक के नक्शे में मौजूदा सड़क की अधिकतम 30 मीटर दर्ज है। वहीं 5 मीटर की घास भूमि भी अंकित है। बावजूद नगर निवेश के अफसरों ने संचालक को फायदा पहुंचाने के लिए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के विकास नक्शे से छेड़छाड़ कर दी है।

मल्टीप्लेक्स के निर्माणाधीन होने के दौरान ही अधिवक्ता दमयंती मंडल ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन व संभागायुक्त से की थी। एसडीएम स्तर पर गड़बड़ी के आरोपों की जांच हुई। जांच में पुष्टि हुई कि मल्टीप्लेक्स को निर्माण अनुमति देने के लिए सड़क की चौड़ाई से छेड़छाड़ कर इसे 28 मीटर की बजाए 45 मीटर बताया गया है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.