छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बीमार गायों का होगा इलाज, मरीजों जैसी फाइल बनेगी…

राजनांदगांव , शहर के मोहारा में एक नया गौ आरोग्यम बन रहा है। जीवरत्नम फाउंडेशन ने करीब 15 हजार स्क्वेयर फीट जमीन पर एक नया धाम बनाया है। यहां सड़क पर बीमार, लावारिस और हादसे में घायल गौवंशों को सुरक्षित स्थान देकर ऐसे गायों उपचार किया जाएगा, देखरेख भी की जाएगी। वहीं उनके उपचार, दवाई और देखभाल के साथ भोजन की व्यवस्था की जाएगी। यहां दो शेड बनाए जा रहे हैं। एक का नाम भगवान महावीर तो दूसरे शेड का नाम भगवान कृष्ण की छाया रखा गया है। यहां फिलहाल 25 गायों के उपचार की व्यवस्था की जा रही है। चारा-पानी के लिए बाकायदा कोटना बनाया गया है।

जीवरत्नम फाउंडेशन के अध्यक्ष नमन मुणोत व सचिव जैनम बैद ने बताया कि यहां सुबह 10 से शाम 6 बजे तक डॉक्टर बैठेंगे। 24 घंटे एक केयरटेकर यहां परिवार के साथ गौवंशों की सेवा में तैनात रहेगा। जो भी व्यक्ति घायल व बीमार गायों का एडमिशन कराएगा उनके माध्यम से एक-एक गौवंश की फाइल बनेगी। यहां उन गौवंशों के उपचार के साथ ऑपरेशन की भी सुविधा यहां रहेगी। शेड में बाकायदा पंखे लगाए गए हैं।

पूरे परिसर में लाइट व सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। शेड में 24 घंटे गायत्री मंत्र की गूंज सुनाई देगी। राजनांदगांव. शहर के मोहारा बस्ती में बनाया गया गौ आरोग्यम। पुताई का काम अंतिम चरण में है। सेवा और करुणा की पहल 2017 से जारी संस्था के द्वारा 2017 से बीमार व घायल मवेशियों का उपचार मौके पर जाकर किया जाता है। बाकायदा युवाओं का एक समूह सोशल मीडिया के माध्यम से इसमें एक्टिव रहता है। हजारों गायों का उपचार इस टीम ने अब तक किया है। उनके उपचार व दवा की व्यवस्था की जाती है। अब पहली बार यहां गोसेवा के लिए नया धाम तैयार हो रहा है। इसकी शुरुआत नवरात्रि के पंचमी के अवसर पर 23 मार्च को की जाएगी।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.