बसंतपुर थाना क्षेत्र के चौखड़िया पारा की घटना, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता कोमल सिंह राजपूत के भाई के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवर और मोबाइल फोन चोरी कर लिए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वतन सिंह राजपूत ने बसंतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि 04 मार्च 2026 को घर में ताला लगाकर बाहर गए थे।
अगले दिन 05 मार्च की सुबह लगभग 10:30 बजे जब वे अपने चाचा टारजन सिंह राजपूत के घर चौखड़िया पारा पहुंचे तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर कमरे में रखी आलमारी का लॉक भी टूटा मिला।
आलमारी की जांच करने पर उसमें रखे सोने -चांदी के आभूषण सहित तीन सैमसंग और एक नोकिया मोबाइल फोन गायब मिले। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
घटना की रिपोर्ट पर बसंतपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाके में पूछताछ कर रही है।
Read Also: धार्मिक नगरी ओरछा में पावन आगमन: जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने शिष्यों के साथ किया मत्था टेक

