छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी…

राजनांदगांव. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है, जिसमें 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी मतदाताओं को गणना पत्रक वितरित किए जा रहे हैं। यह वितरण बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) के माध्यम से घर-घर जाकर किया जा रहा है और गणना पत्रक भरना सभी मतदाताओं के लिए अनिवार्य है।

जिले में लगभग 8 लाख 35 हजार मतदाता हैं, जिनमें से 1 लाख 75 हजार मतदाताओं का फॉर्म प्राप्त कर डिजिटाइजेशन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। मतदाताओं को बीएलओ द्वारा 4 नवबर से 4 दिसबर 2025 के बीच गणना पत्रक भरने के लिए अधिकतम तीन बार संपर्क किया जाएगा। गणना पत्रक को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी भरा जा सकता है।

मतदाताओं की सहायता के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय राजनांदगांव में हेल्पलाइन नंबर 1950 और हेल्प डेस्क की सुविधा भी उपलब्ध है। नगरीय क्षेत्र में शिविर आयोजित कर गणना फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। बीएलओ द्वारा गणना पत्रक भरने में मतदाताओं की मदद की जा रही है।

विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 2003 की मतदाता सूची से नामों का मिलान किया जाएगा। यदि किसी मतदाता का नाम या उनके परिवार के सदस्य का नाम (माता-पिता, दादा-दादी) 2003 की सूची में है, तो उन्हें कोई दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी।

प्रकाशन होगा
मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 9 दिसबर को किया जाएगा। प्रारंभिक प्रकाशन में उन्हीं मतदाताओं के नाम होंगे जिन्होंने गणना पत्रक भरा होगा। इसके बाद 8 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति की प्रक्रिया होगी और इसके बाद 7 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.