Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : भंते संघ के सानिध्य में मनेगी अंबेडकर जयंती…

राजनांदगांव| बौद्ध समाज द्वारा 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। एक बैठक भंते संघ के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई। समाज के सभी वार्ड अध्यक्षों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष डॉ. अंबेडकर जयंती को एकजुट होकर भव्य रूप से मनाया जाएगा। बौद्ध समाज से विनोद श्रीरंगे और मनीष सिमनकर ने बताया कि आयोजन को विशेष रूप देने भंते संघ के मार्गदर्शन में आयोजन समिति का गठन किया गया।

Exit mobile version