छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

CG : भारी विवाद के बाद हुई थी शादी, विवाहिता की संदिग्ध मौत …

बेमेतरा। ग्राम झिरिया में 5 साल के प्रेम प्रसंग और समाज के सामने जयमाला पहनकर ब्याही गई नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका गीता साहू का शव उसके पति उमेश साहू के घर में पंखे से फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना के बाद मायका पक्ष में लडक़े और उसके परिवार पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मामले के संवेदनशीलता को देखते हुए चंदू थाना प्रभारी, तहसीलदार और फॉरेसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। साक्षी जुटाए और अधिकारियों व परिजनों की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतर गया। चंदनू थाना प्रभारी दुलेश्वर चंद्रवंशी ने कहा मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसकी बाकायदा वीडियोग्राफी भी की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

परिजनों के अनुसार मृतका और युवक के बीच पिछले 5 वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। जब यह प्रेम प्रसंग शुरू हुआ, तब युवती की उम्र महज 13 वर्ष थी। कुछ समय बाद जब दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को और ग्रामीणों को हुई तो गांव में एक सामाजिक बैठक बुलाई गई। क्योंकि लडक़ा और लडक़ी दोनों एक ही समाज से ताल्लुक रखते थे, इसलिए सामाजिक बुजुर्गों और दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनी। बैठक में एक सहमति पत्र तैयार किया गया। जिसमें तय हुआ कि दोनों के बालिक होते ही उनका विवाह करा दिया जाएगा।

अप्रैल में लडक़ी की उम्र 18 वर्ष होने पर लडक़े वालों पर परिजनों के शादी का दबाव बनाया। लडक़े वालों ने कहा कि लडक़ी लडक़े की अभी शादी की उम्र नहीं हुई है, यह कहकर शादी टालने की कोशिश की। विवाद बढऩे पर दोबारा सामाजिक बैठक हुई है और आखिरकार 21 अप्रैल की तारीख शादी के लिए तय की गई। शादी के कार्ड भी बांट दिए गए थे, लेकिन फिर इसके सूचना महिला एवं बाल विकास को मिलने पर पहुंचकर लडक़े के शादी की उम्र नहीं होने के कारण विवाह रुकवा दिया। शादी के एक माह बाद 28 मई को इस प्रेम कहानी का अंत हो गया। बुधवार-गुरुवार के दरमियानी रात संदिग्ध परिस्थिति में लडक़ी की मौत हो गई। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे लडक़ों वालों ने मृतका के परिजनों को सूचना दी, कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही मायके वाले लडक़ी के ससुराल पहुंचे, जहां लडक़ी की लाश नायलॉन की रस्सी के सहारे पंखे से लटकी हुई थी। घटना की संवेदनशीलता और नवविहीथा की मौत का मामला होने के कारण चंदनू थाना प्रभारी, तहसीलदार और फॉरेसिक की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों और मायके पक्ष के लोगों की उपस्थिति में घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया गया। साक्ष्य जुटाने के बाद शव को फंदे से नीचे उतर गया और पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें