
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : भ्रष्टाचार के मामलों को दबाने का आरोप…
राजनांदगांव . नगर निगम में भ्रष्टाचार के मामलों को दबाने का आरोप लगाते हुए पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मुख्य सचिव विकासशील एवं नवनियुक्त कलेक्टर जितेन्द्र यादव से निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा को तत्काल हटाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि रानीसागर-बूढ़ासागर सौंदर्यीकरण में हुए लगभग 17 करोड़ के घोटाले, राजस्व विभाग के 38 लाख से अधिक की वसूली आदेश, अवैध प्लाटिंग और कॉलोनी निर्माण जैसे मामलों को लेकर दस्तावेजों सहित शिकायतें की गईं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व पार्षद ने स्पष्ट किया कि निगम क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों की बाढ़ मास्टर प्लान का उल्लंघन है और इन पर निगम आयुक्त की शह से पर्दा डाला जा रहा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।




