
राजनांदगांव : बुकिंग नंबर में कॉल बढ़ने से ठप पड़ा सर्वर…
राजनांदगांव , कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई रुकते ही घरेलू सिलेंडर की बुकिंग बढ़ गई है। लोगों में डर है कि घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति भी प्रभावित न हों। इसे देखते हुए एजेंसियों के बुकिंग नंबर में कॉल बढ़ गए हैं। इसका असर सर्वर और एपल पर पड़ने लगा है।
बुकिंग नंबरों पर कॉल का ट्रैफिक बढ़त ही सर्वर ठप हो गया है। वहीं एजेंसियों के इस्तेमाल किए जाने वाले एपल भी क्रैश होने लगे हैं। इससे उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद मिलने वाला टीपी जनरेट नहीं हो पा रहा है। इधर एजेंसियों ने पहले ही साफ किया है कि टीपी नंबर के बिना किसी को भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं दी जाएगी। इसके लिए पेट्रोलियम कंपनियों ने भी सख्त निर्देश जारी किए हैं।
इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। हालांकि एजेंसी संचालक स्पष्ट कर रहे हैं कि फिलहाल घरेलू सिलेंडर के स्टॉक को लेकर किसी तरह की समस्या नहीं आ रही है। आपूर्ति पर्याप्त है। बस लोगो को 21 दिन के बजाय 25 दिन बाद दूसरे सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। वितरक एजेंसियों ने लोगों से पैनिक नहीं होने की अपील की है।
डिलीवरी में देरी से पैनिक हो रहे लोग, अफवाह भी सामान्य तौर पर घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी बुकिंग के 24 से 48 घंटे में हो रही थी। बीते दस दिनों से इनमें देर होने लगी है। बुकिंग के बावजूद सप्ताह भर से सिलेंडर उनके घर नहीं पहुंचा है। उन्हें एजेंसी तक पहुंचना पड़ रहा है। वहीं नई बुकिंग में टीपी मिल रही न एजेंसियों के हेल्प लाइन नंबर से कोई पुख्ता जवाब मिल रहा है।
कालाबाजारी पर निगरानी तेज: इधर कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई थमते ही कालाबाजारी भी बढ़ने लगी है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। विभाग ने शहर के कुछ होटलों में छापेमारी कर घरेलू सिलेंडर जब्त किया। फूड ऑफिसर रविंद्र सोनी ने बताया कि कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार निगरानी जारी है।






