Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

राजनांदगांव . बसंतपुर पुलिस ने क्षेत्र में भय का माहौल फैलाने की कोशिश कर रहे दो युवकों को चाकू सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी मोहारा ओव्हरब्रिज बाइपास के पास आने-जाने वाले राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने की हरकत कर रहे थे।

थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों साजिद खान (19) निवासी गोंडपारा नंदई और मोहित उर्फ बाबू गुप्ता (24) निवासी नंदई कुआं चौक को पकड़ा। दोनों के कब्जे से एक-एक धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।

Exit mobile version