
राजनांदगांव : धामनसरा में पौध रोग का सर्वेक्षण किया, शीथ ब्लाइट का हुआ खुलासा…
राजनांदगांव . पंडित शिव कुमार शास्त्री विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के चतुर्थ वर्ष के छात्रों ने “रेडी एंड एआईए” कार्यक्रम के अंतर्गत धामनसरा गाँव में पौध रोग सर्वेक्षण किया। इस सर्वेक्षण में छात्रों ने खास तौर पर धान के खेतों में होने वाली बीमारियों का अध्ययन किया।
सर्वेक्षण समूह क्रमांक-5 के विद्यार्थियों ने, जिनमें ऋ षभ कुमार, पल्लवी, पारुल, पिंकी, पुखराज, पूनम, पुनिका, पुष्कर, रेनु, रोशनी, रुनझुन और शालिनी शामिल थे, डॉ. नितिन कुमार तुर्रे (प्राध्यापक पौध रोग) के मार्गदर्शन में यह कार्य किया। इस दौरान छात्रों ने धान के पौधों में शीथ ब्लाइट नामक कवक जनित रोग की पहचान की, जो फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा रहा है।
सर्वेक्षण के दौरान छात्रों ने किसानों को इस रोग के होने के कारणों और उसे नियंत्रित करने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कवकनाशी रसायनों के सही इस्तेमाल और उनकी लागत के बारे में भी किसानों को जागरूक किया, ताकि फसलों की उपज और गुणवत्ता में गिरावट को रोका जा सके। इस सर्वेक्षण में छात्रों और किसानों ने मिलकर बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया और कृषि क्षेत्र में बेहतर काम करने की इच्छा जताई।


