छत्तीसगढ़कोरबा जिला

CG : सहकारी समितियों में सुचारु व्यवस्था, छोटे किसानों में भी दिखा बड़ा भरोसा…

कोरबा । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में इस वर्ष खरीफ 2025-26 की धान खरीदी प्रदेशभर में एक पर्व की तरह मनाई जा रही है। राज्य सरकार द्वारा किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने हेतु सर्वाधिक समर्थन मूल्य निर्धारित किए जाने के साथ ही खरीदी केंद्रों में बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराए जाने से किसानों में गहरा उत्साह और विश्वास देखने को मिल रहा है।

खरीदी केंद्रों में किसानों की भीड़ और उनके चेहरों पर संतोष इस बात का प्रमाण है कि धान खरीदी अब वास्तव में ‘धान तिहार’ के रूप में राज्य में उत्सव का स्वरूप ले चुकी है, जहाँ हर किसान आत्मविश्वास और संतोष के साथ अपनी उपज बेचने पहुंच रहा है। कोरबा जिले के ग्राम बिशनपुर के किसान परमेश्वर दास जो 02 एकड़ भूमि में मेहनत और सरकारी सहयोग की बदौलत इस वर्ष अपनी फसल उत्पादन में वृद्धि की है। वे बताते हैं कि इस बार उन्हें खरीदी प्रक्रिया में कोई परेशानी नहीं हुई ऑनलाइन टोकन तुहर टोकन ऐप के माध्यम से उन्होंने आसानी से टोकन कटवाया और निर्धारित समय पर सहकारी समिति छुरी में धान बेचने पहुँच गए।

दास ने बताया “पिछले वर्ष मैंने मात्र 10 क्विंटल धान बेचा था, लेकिन इस बार फसल भी बेहतर रही और सरकारी व्यवस्थाएँ इतनी सुगम हैं कि मैं 20 क्विंटल धान लेकर आया हूँ। अभी और धान लाना बाकी है। खरीदी केंद्रों में तौल, व्यवस्था, स्टाफ का सहयोग, पानी, बैठने की सुविधा – सब कुछ पहले से बहुत बेहतर है। राज्य सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य के अलावा कृषक उन्नति योजना की राशि दी जाती है।

जिससे हमारी आय में बड़ा सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा खाद, बीज, सिंचाई सहायता और समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराने से खेती लाभकारी बन रही है। किसानों का कहना है कि इस बार की खरीदी व्यवस्था में किसी प्रकार की भीड़, अव्यवस्था या लंबी प्रतीक्षा की स्थिति नहीं है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली से पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार प्रकट किया।

प्रदेश में ‘धान तिहार’ के रूप में धान खरीदी का उत्सव कृषि समृद्धि की ओर तेजी से बढ़ते छत्तीसगढ़ की तस्वीर प्रस्तुत करता है। किसान खुश हैं, और विष्णु सरकार उनकी खुशहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.