राजनांदगांव: धान चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

राजनांदगांव। पुलिस चौकी चिखली ने धान चोरी के मामले में सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24 दिसंबर 2025 को प्रार्थी ने चौकी चिखली पहुंचकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। उसने बताया कि दिनांक 22 दिसंबर 2025 को अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित कोठार में 18 कट्टा धान भरकर रखा था। जब वह 24 दिसंबर को वहां पहुंचा तो उसमें से 03 कट्टा धान जिसकी कीमत लगभग ₹5,500 थी, गायब मिला।

प्रार्थी ने अपने गांव के ही अश्वनी और देवेंद्र पर संदेह जताया। इस पर पुलिस चौकी चिखली में अपराध क्रमांक 785/2025, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद, क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे) के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी चिखली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर अश्वनी कुमार मंडावी एवं देवेंद्र साहू को हिरासत में लिया।

कड़ी पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद 03 कट्टा धान (कीमत ₹5,500) बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ अश्वनी कुमार मंडावी, पिता – स्व. रंजीत मंडावी, उम्र 52 वर्ष
2️⃣ देवेंद्र साहू, पिता – धनेश्वर साहू, उम्र 30 वर्ष
निवासी – भाठागांव, ओपी चिखली, जिला राजनांदगांव

दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस सफल कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सउनि शत्रुहन टंडन, प्र.आर. अरुण कुमार नेताम, आर. आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा एवं चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: पुलिस की सराहनीय पहल: गुम हुए 20 मोबाइल फोन बरामद कर धारकों को सौंपे….