Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक आज…

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

राजनांदगांव . पीएम के 1 नवंबर को होने वाले आगमन और राज्य उत्सव के मद्देनज़र भाजपा द्वारा प्रदेश और जिला भाजपा के निर्देशानुसार ग्राम अछोली के कर्मा भवन साहू धर्मशाला में एक बैठक आयोजित की जा रही है।

बैठक में प्रभारी चंद्रिका प्रसाद डड़सेना, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती, जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, जिला मंत्री जैन कुमार मेश्राम, जनपद उपाध्यक्ष हीराराम वर्मा सहित भाजपा के सभी पदाधिकारी, मंडल के प्रकोष्ठ पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, जनपद सदस्य और सरपंचों की उपस्थिति अनिवार्य है।

बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री के दौरे और राज्य उत्सव की तैयारियों पर चर्चा करना और सभी कार्यों की जिम्मेदारी तय करना है। समय 27 अक्टूबर सोमवार दोपहर 1.30 बजे है। स्थान कर्मा भवन साहू धर्मशाला अछोली डोंगरगढ़ है। बताया कि बैठक के दौरान पार्टी की अन्य गतिविधियों को लेकर भी चर्चा करने के साथ ही कार्ययोजना बनाई जाएगी।

Exit mobile version