Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : एकलव्य आदर्श विद्यालय पेण्ड्री के 8 छात्रों का चयन हुआ…

राजनांदगांव . चतुर्थ राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 15 नवबर तक ओडिशा राज्य के सुंदरगढ़ में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के ताइक्वांडो और कुश्ती खेल विधाओं में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री के 8 छात्रों का चयन हुआ है। इन चयनित छात्रों को अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने से पहले राज्य स्तरीय कोचिंग कैप में प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा।

इसके लिए छात्रों को रायपुर और बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कैप के लिए रवाना किया गया है। इस दौरान ताइक्वांडो और कुश्ती खेल विधा के संभागीय और राज्य स्तरीय विजयी प्रतिभागी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन करेंगे। राज्य स्तरीय कोचिंग कैप में भाग लेने के लिए छात्रों के साथ विद्यालय के खेल प्रभारी साहिल दलाल और एस्कॉर्ट शिक्षक हितेश खत्री भी रवाना हुए हैं। सहायक आयुक्त दीक्षा गुप्ता, प्राचार्य मनीष कुमार और शाला परिवार ने छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version