Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : एमएसएमई के लिए डिजिटल साक्षरता, मार्केटिंग प्लेटफॉर्म एवं बीडीएसपी कनेक्ट कार्यशाला 31 अक्टूबर को

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत उद्योग विभाग द्वारा रैम्प योजना के अंतर्गत 31 अक्टूबर 2025 को सुबह 11 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में जेम से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया है। रैम्प योजना के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, महिला उद्यमियों, स्वसहायता समूह और पारंपरिक कारीगरों को डिजिटल साक्षरता, डिजिटल प्लेट फार्म, मार्केटिंग प्लेटफॉर्म एवं बीडीएसपी से जोडऩे एवं उनके उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस पर जुडऩे के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

जिले के सभी इच्छुक उद्यमियों एवं लाभार्थियों से नि:शुल्क कार्यशाला में भाग लेने कहा गया है। इसके संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्रए राजनांदगांव से संपर्क कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित

Exit mobile version