छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : फसल उत्पादन करने वाले किसानों को हुई क्षति…

अंबागढ़ चौकी , नगर व क्षेत्र में सोमवार को हुई झमाझम बारिश से रबी व सब्जी का फसल लेने वाले किसानों को काफी क्षति का सामना करना पड़ा है। किसानों की माने तो बारिश से लाखडी, चना व सोयाबीन का फसल लेने वाले किसानों को बेमौसम बारिश से क्षति हुई है। जबकि टमाटर व हरी सब्जी का उत्पादन करने वाले किसानों की फसल खराब होने की शिकायतें है। सुबह से मौसम में आए परिवर्तन के बाद सुबह 10 बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। नगर के अलावा चिल्हाटी, आमाटोला व रेंगाकठेरा, बांधाबाजार क्षेत्र में एक से दो घंटे तक बारिश हुई। अचानक हुई बारिश से सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

बागनारा के किसान शमीमुद्दीन कुरैशी, मोनू कुरैशी ने बताया कि उनके पपीता की फसल चौपट हो गई। जबकि बांधाबाजार जोरातराई में टमाटर, सब्जी का फसल उगाने वाले किसान कोमल सिन्हा ने बताया कि टमाटर के पौधे बेमौसम व बारिश से जमीन पर लेट गए हैं। जबकि अब सब्जी में कीड़े लगने लगेंगे। उसी तरह चौकी के किसान महेश निषाद ने बताया कि बेमौसम बारिश से लाखड़ी, सोयाबीन व चना के फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इसी तरह नदी किनारे सब्जी का उत्पादन करने वाले किसान रामसाय पटेल, निजाम साय, बल्लू निषाद, रमेश पटेल, सुखचंद पटेल, दयालू पटेल, त्रिवेणी पटेल, यशवंत पटेल, नारायण पटेल, रूखमन पटेल, देवीलाल पटेल ने बताया कि अचानक हुई बारिश व तेज हवाओं से उनके सब्जी के फसल को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

धान को बचाने में पुरी तरह सफल रहे: अंबागढ़ चौकी के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक रामकिशोर बंसोड़ ने बताया कि मौसम में आए बदलाव को देखते हुए उन्होंने बारिश से पूर्व ही उन्होंने खुले में रखे हजारों कट्टा धान को बचाने के लिए अच्छी तरह से ढंक कर केपकव रकर लिया था। जिससे वे एक बड़ी क्षति से बच गए था। चौकी की तरह ही अन्य सोसायटियों से भी यह सूचनाएं है कि प्रशासन के अलर्ट के बाद उन्होंने बारिश से धान को बचाने के लिए पुरी तरह मुस्तैद थे। जिससे वे अचानक बारिश से धान को बचाने में पुरी तरह सफल रहे।

बारिश होने से सोसायटियों की मुश्किलें और बढ़ गई ब्लाक की सभी सोसायटियों में अभी धान का उठाव नहीं हुआ है। धान अभी भी खुले में रखे हुए है। सोमवार सुबह हुए मौसम में परिवर्तन व बारिश की संभावना को देखते हुए सोसायटी कर्मचारी सुबह से अलर्ट हो गए थे। मंडी कर्मचारियों ने खुले में रखे धान को बारिश से बचाने के लिए को केप कवर कर लिया था जिससे बारिश से होने वाली क्षति से सोसायटी पुरी तरह बच गए है। लेकिन मौसम में हुए परिवर्तन को देखते हुए सोसायटी कर्मचारी भयभीत भी हैं। कहीं बारिश ज्यादा हुई तो उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.