
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : गैस एजेंसियों में मुलभूत सुविधा देने की जरूरत…
राजनांदगांव , शहर की गैस एजेंसियों में इन दिनों नंबर लगाने और सिलेंडर ले जाने वाले ग्राहकों की भीड़ लग रही है। ऐसे में वहां शुद्ध और शीतल पेयजल, महिला-पुरूषों की अलग कतार व्यवस्था, छांव का इंतजाम करने की जरूरत है। घरेलू सिलेंडरों की सप्लाई में कोई समस्या नहीं है। लेकिन भ्रम और अफवाह के कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसियों में पहुंच रहे। उन्हें धूप में लाइन लगानी पड़ रही वहां सुविधा देने की जरूरत है।






