Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : ग्राम बागनारा में तेंदुए की आमद से दहशत फैल गई…

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

अंबागढ़ चौकी , नगर से 6 किमी. दूर ग्राम बागनारा में तेंदुए की आमद से दहशत फैल गई है। तेंदुए ने लगातार दो कुत्तों का शिकार किया है। इसके बाद गांव में मुनादी भी कराई गई है। लोगों को सर्तक रहने कहा गया है।

शनिवार सुबह गांव में मौजूद फार्म हाउस के पास एक कुत्ता मृत देखा गया। कुत्ते को किसी जंगली जानवर ने शिकार बनाया था, इसके बाद मंगलवार को फिर दूसरे कुत्ते का उसी तरह से शिकार होना पाया गया। तभी शाम में मवेशी लेकर लौट रहे गांव के चरवाहे मनीराम मंडावी ने जंगल के पास तेंदुए को विचरण करते देखा।

इसके बाद मामले की सूचना वन विभाग को दी गई है। वन अफसरों ने दोनों कुत्ते का शिकार तेंदुए द्वारा किए जाने की पुष्टि की गई है। करीब सप्ताहभर से तेंदुए गांव के आसपास विचरण कर रहा है। इसे देखते हुए बागनारा सहित आसपास के गांव में भी मुनादी कराई गई है। फिलहाल लोगों को जंगल ओर नहीं जाने की सलाह दी गई है। वन विभाग की टीम तेंदुए की निगरानी में लगी है।

Exit mobile version