
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : गुंजन पटेल का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन…
राजनांदगांव , बरमकेला की मीत डिजिटल स्कूल की छात्रा गुंजन पटेल का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है। गुंजन शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही है और अपनी मेहनत व लगन के दम पर यह सफलता हासिल की। उसके माता-पिता और विद्यालय परिवार ने उसे बधाई दी है। गुंजन का सपना डॉक्टर बनने का है और उसकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।






