
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पानी की समस्या बढ़ी…
राजनांदगांव | कौरिनभाठा के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में गर्मी शुरु होते ही पानी की समस्या बढ़ गई है। इस हिस्से में पाइप लाइन से पानीं नहीं आ रहा है। जिसकी वजह से लोगों को टैंकर पर आश्रित रहना पड़ रहा है।
पहले ही हाउसिंग बोर्ड के लोग सफाई और दूसरे असुविधाओं से जूझ रहे हैं। उस पर अब कालोनी में पानी की समस्या खड़ी हो गई है। इसमें सुधार कर व्यवस्था दुरुस्त किया जाना चाहिए।






