Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : इलेक्ट्रिक मोपेड पर लगी आग, वजह स्पष्ट नहीं हुई…

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

राजनांदगांव | कंचनबाग में रेलवे कर्मचारी के घर के बरामदे में खड़ी इलेक्ट्रिक मोपेड में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की कुछ ही मिनट में मोपेड पूरी तरह जल गई। हालाकि बैटरी में किसी तरह का ब्लास्ट नहीं हुआ है। इससे आग लगने की वजह साफ नहीं हो रही है।

कंचनबाग निवासी श्रवण यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी ईवी मोपेड को घर के बरामदे में खड़ा किया था। रविवार शाम 7.30 बजे अचानक मोपेड में आग लग गई। जबकि तब मोपेड को चार्ज में भी नहीं लगाया गया था। बैटरी को भी किस​ी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा हैं। ऐसे में मोपेड के सामने हिस्से में तेजी से फैली आग की वजह साफ नहीं हो रही है।

Exit mobile version