
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : जंगलेसर सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी, मरम्मत की जरूरत महसूस हो रही…
राजनांदगांव | कन्हारपुरी से जंगलेसर की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। ग्रामीणों ने इसके मरम्मत की मांग भी की है। लेकिन अब तक सड़क का मरम्मत कार्य शुरु नहीं हो सका है। जिसकी वजह से आवाजाही में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। बड़ी आबादी इस रास्ते से आवाजाही करती है। जिसे देखते हुए सड़क का मरम्मत कार्य जल्द शुरु किया जाना चाहिए।






