
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव: जी रोड लालबाग पर कार-ट्रक की टक्कर, एक घायल
राजनांदगांव। शहर के जी रोड स्थित लालबाग मोड़ पर आज देर रात सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक व्हाइट क्रेटा कार और ट्रक की टक्कर हो गई है । मिली जानकारी के अनुसार कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के समय क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार जारी है।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।




