Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक संपन्न

राजनांदगांव : जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक संपन्न

राजनांदगांव । अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) नियम 1995 के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार से पीडि़त व्यक्तियों को दी गई राहत राशि की समीक्षा की गई। कैलेन्डर वर्ष 2025 से अद्यतन स्थिति में प्राप्त प्रकरण, प्रक्रियाधीन प्रकरण, लंबित प्रकरणों पर चर्चा की गई। बैठक में सदस्य जिला पंचायत बिरम बाई मंडावी, सदस्य जनपद पंचायत राजेन्द्र सिंह ठाकुर, समाज सेवक ग्राम फरहद चंदन कश्यप, समाज सेवी लखन सूर्यवंशी, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी गिरधारी साहू, उप पुलिस अधीक्षक अजाक थाना तनुप्रिया ठाकुर, सहायक संचालक आदिवासी विकास दीक्षा गुप्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version