छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जलाशयों के सौंदर्यीकरण से सुंदरता व पर्यटन संभावनाओं को मिलेगा बढ़ावा…

राजनांदगांव , शहर के विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह व कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव में प्रस्तावित व निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से और तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

शहर के प्रमुख जलाशयों बूढ़ासागर और रानीसागर का निरीक्षण किया तथा उपलब्ध बजट प्रावधान के अनुरूप इनके सौंदर्यीकरण के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कहा कि इन ऐतिहासिक जलाशयों के सौंदर्यीकरण से शहर की सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा।

महापौर, पूर्व सांसद और कलेक्टर ने गौरव पथ में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। शहर में प्रस्तावित 2000 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए कुंज विहार कॉलोनी स्थित कृष्ण कुंज के पास प्रस्तावित स्थल का भी अवलोकन किया। अधिकारियों को शीघ्र कार्य योजना तैयार कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

हॉकी स्टेडियम में टर्फ की स्थिति का भी निरीक्षण किया: साथ ही अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों और टर्फ की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और इसे निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कोमल सिंह राजपूत, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम गौतम पाटिल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.