छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कृृषक उन्नति योजना ने किसानों के खेती-किसानी कार्य में किया सुधार : किसान हेमंत वर्मा…

राजनांदगांव । राज्य शासन की कृषक उन्नति योजना किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान विक्रय करने वाले किसानों को समर्थन मूल्य के अतिरिक्त अंतर की राशि प्रदान की है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। जिला स्तरीय कृषक उन्नति योजना अंतर्गत गांधी सभागृह राजनांदगांव में आयोजित आदान सहायता राशि वितरण समारोह कार्यक्रम में पहुंचे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मुरमुंदा निवासी किसान हेमंत वर्मा के मोबाईल में अंतर राशि का मोबाईल में मैसेज मिलने पर अपनी हार्दिक खुशी जाहिर की।

किसान हेमंत ने बताया कि उन्होंने समर्थन मूल्य पर साढ़े 53 क्विंटल धान का विक्रय किया था। शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत अंतर की एकमुश्त राशि 39 हजार 181 रूपए सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से जमा की गई है। राशि प्राप्त होने से किसान ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि इस सहायता से उन्हें नया घर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष एकमुश्त राशि मिलने पर उन्हें खेती-किसानी के सुधार कार्यों में काफी सुविधा मिली थी।

किसान हेमंत वर्मा ने कहा कि पहले खेती के लिए आर्थिक व्यवस्था करना कठिन होता था, लेकिन अब शासन की योजनाओं से समय पर आर्थिक सहयोग मिल रहा है, जिससे खेती में सुधार और घरेलू खर्च आसान हो गया है। उन्होंने शासन की इस पहल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि कृषक उन्नति योजना किसानों के लिए बहुत उपयोगी योजना साबित हो रही है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है और खेती के प्रति उत्साह भी बढ़ा है। यह योजना किसानों के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.