छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कृषकों के बैंक खाते में 119.8779 करोड़ रूपए की राशि का किया गया भुगतान…

राजनांदगांव । कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण एवं वृहद किसान सम्मेलन कार्यक्रम के तहत छुरिया विकासखंड के सामुदायिक भवन जनपद पंचायत छुरिया में विकासखंड स्तरीय कृषक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत छुरिया विकासखंड के 34392 कृषकों के बैंक खाते में 119.8779 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया गया। कार्यक्रम में खरीफ वर्ष 2025 में समिति में धान विक्रय करने वाले अधिकतम एवं न्यूनतम रकबा वाले कृषकों तथा ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल लेने वाले कृषकों और उन्नतशील कृषकों को शॉल-श्रीफल व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम जोशिलमती के कृषक यादव राम साहू ने प्राकृतिक खेती के संबंध में अपने अनुभव साझा किया और उपस्थित कृषकों को प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया। ग्राम केशाल के कृषक उमाशंकर चंद्रवंशी ने जैविक खेती के संबंध में अपना अनुभव साझा किया। साथ ही कृषक उन्नति योजना अंतर्गत ग्राम बापूटोला के कृषक कलीराम धनकर को 785720 रूपए का चेक प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय सिन्हा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू, जिला पंचायत सदस्य बिरम बाई मंडावी एवं गोपाल सिंह भुआर्य, सभापति उत्तरा बाई निषाद, जनपद सदस्य उभे राम मंडावी, रेखाबाई गन्धर्व, चुनिया बाई कंवर, सुनीता सेवता, राधिका बाई चंद्रवंशी, भान बाई मंडावी, लक्ष्मी बाई मंडावी, भारती देवांगन, खिलेश्वर साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया होरीलाल साहू, सहायक संचालक कृषि संध्या कोचरे, तहसीलदार आकांक्षा साहू, प्रबंधक जिला सहकारी केद्रीय बैंक के शाखा छुरिया एवं गेंदाटोला, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जीपी सहाडे, समिति प्रबंधक, कृषि सखी, किसान संगवारी, विभागीय कृषि अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.