
राजनांदगांव के यशवंत की फिल्म ‘सरकारी दमाद’ का सॉन्ग रिलीज, दर्शकों में जबरदस्त उत्साह
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ी सिनेमा से एक और अच्छी खबर सामने आई है। राजनांदगांव के युवा कलाकार यशवंत आनंद की आने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘सरकारी दमाद’ जो 16 जनवरी 2026 को रिलीस होगी का नया सॉन्ग ‘शेर दिल’ आज रिलीज कर दिया गया है। सॉन्ग के रिलीज होते ही दर्शकों और सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह भी पढे़ : Rajnandgaon: सुंदरा चौक के पास सड़क हादसा, कार की टक्कर से महिला घायल
फिल्म का यह गीत पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर है, जो अपनी धुन और प्रस्तुति के कारण लोगों को खूब पसंद आ रहा है और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है।
‘सरकारी दमाद’ में समाज की सोच पर चोट, यशवंत का सशक्त किरदार
फिल्म ‘सरकारी दमाद’ आज के समय में समाज में चल रही उस मानसिकता को उजागर करती है, जिसमें सरकारी नौकरी वाले दामाद को विशेष नजर से देखा जाता है। फिल्म में यह दिखाया गया है कि कैसे “सरकारी दमाद” की पहचान रिश्तों, शादी और सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़ दी जाती है, और इसके चलते आम व्यक्ति की सोच किस तरह प्रभावित होती है।
यह भी पढे़ : Rajnandgaon: बीयर पिलाने के बहाने बुलाकर की पिटाई, 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और एक्टिवा जब्त
यशवंत आनंद गुप्ता ने फिल्म में प्रभावशाली भूमिका निभाई है। वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस राजनांदगांव की बेटी सुरभि श्रीवास्तव हैं, जो फिल्म में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।
गौरतलब है कि यशवंत इससे पहले फिल्म ‘चमन बाहर’ में भी अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींच चुके हैं। इसके अलावा वे छत्तीसगढ़ी आयोजनों और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रूप से भूमिका निभाते रहे हैं।
यह भी पढे़ : Rajnandgaon : स्टेट हाईवे बोरी पर देर रात हादसा, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
फिल्म और इसके गीत को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और उम्मीद की जा रही है कि ‘सरकारी दमाद’ छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक अलग पहचान बनाएगी।
यह भी पढे़ : Rajnandgaon: अवैध गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई -NDPS प्रकरण में जप्त बोलेरो पिकअप 4.92 लाख रुपये में नीलाम






