छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: शांति भंग करने वाले 02 बदमाशो के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही


राजनांदगांव . पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे सतत अभियान के तारतम्य मे आज दिनांक 23.11.2025 को शराब के नशे मे ग्राम बोरी मे गाली गलौच कर शांति भंग करने वाले बदमाशो के द्वारा संज्ञेय अपराध घटित होने की पूर्ण संभावना पर 01. किशन यादव पिता गरीबा यादव उम्र 20 साल साकिन ग्राम बोरी ओपी चिखली जिला राजनांदगांव, 02. सुरेश यादव पिता चंदू यादव उम्र 45 साल साकिन ग्राम बोरी ओपी चिखली जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर पृथक से धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया ।

क्षेत्र मे कानून शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अवैध गांजा, शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुुण्डा बदमाष, और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्र.आर. अरूण कुमार नेताम, म.प्र.आर. वंदना पटले, आर0 सुनील बैरागी, गोपाल पैकरा, एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।

Related Articles

Back to top button